भिवाड़ी में कासिम खान ने संदीप बनकर दो बच्चो की मां एक हिन्दू महिला को धोखा दिया है। पहले लगभग डेढ़ से दो साल तक कासिम ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और जाते-जाते महिला का जेवरात-जमा पूँजी को भी लेकर भाग गया। जब पीड़ित महिला को पता चला कि वह जिसके साथ रह रही थी। वह संदीप नहीं, बल्कि कासिम है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो कासिम ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और कहा उसे कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदार वही होगी।
क्या था पूरा मामला
भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में एक महिला अपने दो बच्चों समेत एक पुरुष के साथ करीब डेढ़ से दो वर्ष पूर्व रहने आई थी। वह अपने पहले पति के शराबी होने से परेशान थी। आरोपी ने महिला की इसी परेशानी का फायदा उठाते हुए उसे अपना शिकार बनाया। आरोपी ने अपना नाम संदीप बताते हुए भरोसे में ले लिया और उसके बच्चे का पूरा खर्च उठाते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई का विश्वास दिलाया और साथ रहने की कसमें भी खाई।
महिला को सच पता चला
जैसे ही समय बीतता गया, तो पीड़ित को पता चला कि वह जिस संदीप के साथ वह अपना जीवन भर का सुख तलाश रही है। वह असल में हिन्दू नहीं मुस्लिम कासिम है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो कासिम ने दवाब बनाया।
ये भी पढ़े: भिवाड़ी के थड़ा गाँव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की और उनके बच्चों को अपहरण कर लिया
अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह जान से मार देगा और चाकू काटकर फेंक देगा। आरोपी ने महिला पर दवाब बनाते हुए उसके जेवरात भी लूट लिए और जमा पूंजी भी ले ली।
कासिम ने महिला को कैसे फसाया
कासिम पीड़ित से पहले पति का दोस्त था। जिसका काम धंधे में आना-जाना होता था। जिसके चलते कासिम ने नजदीकियाँ बढ़ाई और पीड़ित को अपने जाल में फसाया और ऐसा फसाया वह जब भी बुलाता वह चली जाती। कासिम चार बच्चे का पिता था। पीड़ित महिला की एक 14 वर्ष की नाबालिग बेटी है। जिसको लेकर वह चिंतत थी। उसका एक दस साल का बेटा है। पीड़ित महिला ने थाने में मामला दर्ज कराकर न्याय की गुहार की है।